फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क निर्माण की मांग को लेकर नैलबागी में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। सड़क निर्माण की मांग को लेकर नैलबागी और भंडारियों की सैंण के लोगों ने शनिवार को नैलबागी में प्रदर्शन किया। गांव के लिए सड़क निर्माण न होने पर ग्रामीणों ने कड़ा आक्रोश है। कहा सड़क के अभाव में उन्हें चोपड़ियालगांव से नैलबागी तक पहुंचने के लिए तीन किमी की पैदल दूरी नापनी पड़ रही है।
विज्ञापन

नैलबागी और भंडारियों की सैंण के लोग शनिवार को जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में नैलबागी में एकत्र हुए। सड़क निर्माण की मांग को लेकर उन्होंने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों ने कहा कि वे सड़क निर्माण की मांग वर्षों से करते आ रहे हैं, लेकिन शासन-प्रशासन उनकी समस्या पर ध्यान नहीं दे रहा है। कहा नैलबागी और भंडारियों की सैंण में 45 परिवार निवासरत हैं, लेकिन सड़क के अभाव में उन्हें घर से सड़क तक पहुंचने के लिए तीन किमी की पैदल दूरी नापनी पड़ती है। सबसे अधिक समस्या बीमार और बुजुर्ग लोगों को सड़क तक पहुंचने के लिए उठानी पड़ती है। क्षेत्र में नगदी फसलों का बड़ी मात्रा में उत्पादन होता है, लेकिन सड़क के अभाव में काश्तकार उत्पादित माल को बाजार तक नहीं पहुंचा पाते हैं। जल्द सड़क निर्माण न होने पर उन्होंने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। प्रदर्शनकारियों में चैता देवी, पुलमा देवी, शैला देवी, सावित्री देवी लक्ष्मी देवी, सुषमा देवी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें