फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रमिकों ने सेवा बहाली की मांग को पीईएस में की तालाबंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। पीईएस इंजीनियरिंग प्राइवेट लि. कंपनी की ओर से 10 श्रमिकों की सेवा समाप्त करने पर श्रमिकों ने बेमियादी धरना शुरू करते हुए कंपनी के कार्यालय में तालाबंदी कर दी। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने भी श्रमिकों की सेवा बहाली की मांग करते हुए आंदोलन को समर्थन दिया है। उन्होंने जल्द सेवा बहाली न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

हटाए गए कर्मियों ने कोटी कालोनी स्थित पीईएस इंजीनियरिंग के कार्यालय में तालाबंदी करते हुए बेमियादी धरना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि टीएचडीसी के पावर हाउस में श्रमिकों ने पीईएस कंपनी के साथ कई वर्षों से काम कर रहे हैं, लेकिन कंपनी ने बिना किसी कारण के ही कुंवर सिंह, राकेश सरियाल, भगवान सिंह, राकेश थपलियाल, राकेश डंगवाल, बालकृष्ण, बलवीर सिंह, मान सिंह, अरविंद पंवार, सतीश कुमार को 20 जनवरी को सेवा से हटा दिया। बताया कि पूर्व कंपनी को सेवा बहाली हेतु दस दिन का समय दिया गया था, बावजूद अभी तक कंपनी ने श्रमिकों को सेवा में लेने का ठोस निर्णय नहीं लिया है। समर्थन में एबीवीपी के परमजीत राणा, अमित रतूड़ी, अमित धनोला, संदीप भट्ट, अनुज उनियाल, विकास चमोली, अंकित पंवार, पर्वत कुमाईं, दीपक ममगाईं आदि ने धरना देते हुए जल्द श्रमिकों की बहाली न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें