फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेरकों ने सेवा से हटाने पर फूंका सरकार का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
कंडीसौड़ (टिहरी)। शिक्षा प्रेरकों को हटाने के खिलाफ उनका गुस्सा लगातार बढ़ रहा है। थौलधार क्षेत्र के प्रेरकों ने रैली निकाल प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। कहा कि यदि उनके साथ अन्याय किया गया तो, उग्र आंदोलन करेंगे। उन्होंने सेवा बहाली को डीएम को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

शनिवार को थौलधार ब्लॉक के शिक्षा प्रेरक तहसील मुख्यालय कंडीसौड़ में एकत्रित हुए। उन्होंने प्रदेश सरकार के पुतले के साथ बाजार से तहसील तक रैली निकाली। शिक्षा प्रेरक संगठन के ब्लाक अध्यक्ष बलवीर चौहान ने कहा कि 21 माह से उनको मानदेय नहीं मिला है। सरकार की गलत नियत से प्रदेश में साढ़े पांच हजार से अधिक शिक्षा प्रेरक बेरोजगार हो गए हैं। पिछली सरकार ने जहां प्रेरकों का एक हजार मानदेय बढ़ाया था, वहीं भाजपा सरकार ने बकाया मानदेय भुगतान करने के बजाय प्रेरकों की सेवाएं समाप्त कर बेरोजगार कर दिया है। कहा कि यदि केंद्र और राज्य सरकार तत्काल प्रेरकों को बहाल करते हुए, पिछला मानदेय का भुगतान नहीं करेगी, तो उग्र आंदोलन करेंगे। इस मौके पर संघ के उपाध्यक्ष केशव, सचिव कविता, कोषाध्यक्ष अतोला, रीना रावत, मधु नौटियाल, साधना, ममता राज, कांता रावत, शशिबाला, ममता राणा, भारती, वरदेई आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें