फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी मुलाजिम लगा रहे स्वच्छ भारत मुहिम का पलीता

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। स्वच्छ भारत मिशन की मुहिम को सरकारी मुलाजिम ही पलीता लगाने का काम कर रहे हैं। निरीक्षण के दौरान यह बानगी देखने को मिली। पालिका के अधिकारियों ने शनिवार को जिला अस्पताल बौराड़ी और विभिन्न सरकारी कार्यालय परिसरों में सफाई व्यवस्था जा जायजा लिया। अस्पताल परिसर में गंदगी मिलने पर पालिका ने जिला अस्पताल का पांच हजार का चलाना किया। वहीं कलक्ट्रेट स्थित एक दर्जन कार्यालयों को नोटिस थमाया।
विज्ञापन

पालिका के नवनियुक्त ईओ राजेंद्र सजवाण के नेतृत्व में टीम ने शनिवार को सबसे पहले जिला अस्पताल परिसर का निरीक्षण किया। अस्पताल के पीछे गंदगी होने पर ईओ ने जिला अस्पताल का पांच हजार का चालान किया। इसके बाद टीम ने कलक्ट्रेट स्थित विभागीय कार्यालयों का निरीक्षण किया, जिसमें गंदगी पाए जाने पर विभागों को नोटिस भेजा गया। टीम में सिनेटरी इंस्पेक्टर आशीष तोपवाल, मनोज राणा, शिव सिंह सजवाण आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें