फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनटीआइएस और पीजी कालेज बना विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। जिला खेल विभाग की ओर से आयोजित दो दिवसीय अंडर-17 बालक एवं महिला ओपन वॉलीबाल प्रतियोगिता के फाइनल में एनटीआईएस पैन्यूला और पीजी कालेज के खिलाड़ियों ने बाजी मारी।
विज्ञापन

बौराड़ी स्टेडियम में आयोजित वॉलीबाल प्रतियोगिता के बालक वर्ग का पहला सेमिफाइनल में जीआईसी ढुंगीधार ने एनटीआईएस-ए को 25-22, 25-23, दूसरे में एनटीआईएस-बी ने केंद्रीय विद्यालय को 25-18, 25-22 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल में एनटीआईएस-बी ने ढुंगीधार को 22-25, 25-20, 25-13 से हराकर खिताब जीता। महिला वर्ग के फाइनल में पीजी कालेज नई टिहरी ने जीजीआईसी-बी को 25-11, 25-16 से हराया। मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष उमेशचरण गुसाईं ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया। मैच में निर्णायक बीएस धनोला, उमा खंडूडी, यजुवेंद्र चौहान, जितेंद्र नेगी, अनुराधा बधानी, जयंती नेगी, डीएस चौहान, कपूर कुमाईं, विनय नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें