फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआरटी परिसर के छात्र ऑन लाइन जमा कारा सकेंगे फीस

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विवि के स्वामी रामतीर्थ परिसर बादशाहीथौल में द्वितीय, चतुर्थ और छठे सेमेस्टर के छात्र- छात्राओं को फीस जमा करने के लिए अब भटकने की जरूरत नहीं है। विवि ने छात्रों की सुविधा के लिए ऑन लाइन शुल्क जमा करने की व्यवस्था शुरू कर दी है। साथ ही परिसर को सत्र 2017-18 के लिए पुस्तकालय को सेमेस्टर पद्धति की पुस्तकें खरीदने के लिए 20 लाख की धनराशि आवंटित हो गई है।
विज्ञापन

एसआरटी परिसर के निदेशक प्रो. आरसी रमोला ने बताया कि परिसर के बीए, बीएससी, बीकॉम, एमए, एमएसी, एमकॉम, एलएलबी, एलएलएम और बीएड के द्वितीय, चतुर्थ और छठे सेमेस्टर के छात्रों की सोमवार पांच फरवरी से नियमित कक्षाएं शुरू की जाएगी। सभी छात्र-छात्राएं अपना शुल्क कहीं से भी ऑन लाइन नौ फरवरी तक जमा कर सकते हैं। इसके बाद ऑन लाइन शुल्क की रसीद को फीस काउंटर पर जमा करवानी होगी। वहीं परिसर के पुस्तकालयाध्यक्ष हंसराज बिष्ट ने बताया कि परिसर के बीए, बीएसी, बीकॉम, एमए , एमएसी, एमकॉम, एलएलबी और एलएलएम के द्वितीय, चतुर्थ और छठे सेमेस्टर की नई पुस्तकें छात्र अपनी समय सारणी के अनुसार आवंटित करवा सकते हैं। सत्र 2017-18 के लिए पुस्तकालय को पुस्तक क्रय करने के लिए 20 लाख की धनराशि आवंटित हो गई है। इस धनराशि से सेमेस्टर पद्धति की नई पुस्तकें खरीद कर छात्रों के उपयोग हेतु उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए सभी विभागाध्यक्षों से पुस्तकों की सूची मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें