फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 फरवरी को होंगे व्यापार मंडल के चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। बौराड़ी व्यापार मंडल की बैठक में कार्यकारिणी के चुनाव करवाने का निर्णय लिया गया। 14 फरवरी को कार्यकारिणी के चुनाव एवं मतगणना संपन्न होगी। तीन फरवरी तक विशेष सदस्यता अभियान, पांच फरवरी को सदस्यता सूची जारी होगी। सात फरवरी को नामांकन दाखिल होंगे। चुनाव संपन्न करवाने को प्रकाश डोभाल को मुख्य चुनाव अधिकारी बनाया गया।
विज्ञापन

बौराड़ी स्थित व्यापार मंडल भवन में आयोजित बैठक की अध्यक्षता व्यापार मंडल अध्यक्ष गंगाधर चमोली ने किया। उन्होंने कहा कि व्यापारी किसी के भी अनावश्यक दबाव में बाजार बंद नहीं करेंगे। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष करम तोपवाल, नागरिक मंच के अध्यक्ष सुंदरलाल उनियाल, राजेश जुयाल, श्रीपाल चौहान, मनोज शाह, कुलदीप चौहान, अब्दुल अतीक, प्रदीप नंद्राजोग, स्वयंवर चौहान, अनिल अग्रवाल, वीरेंद्र पुंडीर, महिताब गुनसोला, राजेंद्र अग्रवाल, पुरुषोत्तम चौहान, अमरीश पाल, दर्शन लाल भट्ट, आनंद तोपवाल, मोर सिंह, दिनेश भट्ट, प्रकाश रावत, जगदंबा पांडेय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें