फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ले भूजी जाला रे चूड़ा गीत की प्रस्तुति पर झूम उठे दर्शक

विज्ञापन
विज्ञापन
थत्यूड़ (टिहरी)। जौनपुर महोत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्या लोक गायिका रेश्मा शाह और अर्जुन सेमलियाट के नाम रही। कलाकारों ने जौनसारी, जौनपुरी, लोक गीत और नृत्य की शानदार प्रस्तुतियां देकर स्रोताओं को झूमने पर मजबूर किया।
विज्ञापन

इंटर कॉलेज के मैदान पर आयोजित जौनपुर महोत्सव सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ राजपुर के विधायक खजान दास और हंस फाउंडेशन के प्रभारी प्रदीप राणा ने किया। मुख्य अतिथि विधायक खजान दास ने कहा कि संस्कृति और कला मनुष्य के जीवन में उत्साह का संचार करती है। राज्य की संस्कृति संरक्षण को सभी को सामूहिक प्रयास करने होंगे। हंस फाउंडेशन के प्रभारी राणा ने कहा कि जरूरतमंद लोग बेटी-बेटे की शादी, शिक्षा, पेंशन के लिए आवेदन कर सकते हैं।
इसके बाद लोक गायिका रेशमा शाह ने भद्राज देवता की वंदना के साथ अपनी प्रस्तुति दी। ‘जमिना को पाणी अगलाड़ की माछी’ ‘ले भूजी जाला रे चूड़ा’ ‘रौतू का सुरू जीजाजी’ और मुगली आदि गीतों की शानदार प्रस्तुति देकर पंडाल में बैठे दर्शकों को झूमने पर मजबूर किया। गायक अर्जुन सेमलियाट, कमल बगवानी, संजय चखवाण ने जौनपुरी और जौनसारी गीतों की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख कुंवर सिंह पवार, जेष्ठ प्रमुख भोला सिंह परमार, महोत्सव समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राणा, कार्यक्रम अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह रावत, अखबीर सिंह पंवार, पृथ्वी सिंह रावत, हीरामणि गौड़, सत्य प्रसाद लेखवार, वीरेंद्र चंदेल, व्यापार मंडल अध्यक्ष दीपक सजवाण, नंदकिशोर नौटियाल, राजेंद्र कोहली, खेमराज पुजारी, देवेंद्र भट्ट उपस्थित रहे। संचालन सुनील सजवाण ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें