फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजणा में ट्रक दुर्घटनाग्रस्त तीन की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। ऋषिकेश से शादी का सामान लेकर लंबगांव जा रहा ट्रक गाजणा गांव के निकट दुर्घटनाग्रस्त होकर 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रक स्वामी का बेटा घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल बौराड़ी में भर्ती कराया गया है।
ऋषिकेश से सामान लेकर लंबगांव के लिए चला ट्रक सोमवार तड़के तीन बजे चंबा-पुरानी टिहरी मोटर मार्ग पर चंबा से पांच किमी दूर गाजणा गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में जा गिरा। हादसे में ट्रक में सवार ट्रक स्वामी का बेटा संदीप बिष्ट (32) पुत्र ज्योति बिष्ट निवासी भैंगा ट्रक से छिटक कर घायल हो गया। घायलावस्था में हिम्मत जुटाते हुए संदीप घटना स्थल से काफी दूर रोशनी को ढूंढते हुए एक घर पर मदद के लिए पहुंचा। गृहस्वामी ने पुलिस और 108 को दुर्घटना की सूचना दी। सूचना पर थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह चौहान फोर्स और 108 के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुर्घटना में वाहन चालक उम्मेद सिंह (42) पुत्र धोकर सिंह निवासी गैरी रमोली पट्टी, सोहन सिंह रावत (35) पुत्र प्यार सिंह, कन्हैया सिंह रांगड़ (33) पुत्र साहब सिंह दोनों निवासी भैंगा की मौके पर मौत हो गई। गहरी खाई और घना अंधेरा होने से पुलिस और 108 ने दो घंटे की मशक्कत के बाद मृतकों को खाई से बाहर निकाला। जिला अस्पताल बौराड़ी में पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने मृतकों के शव परिजनों को सौंप दिए है। दुर्घटना की वजह पता नहीं चल पाई है। प्रतापनगर के विधायक विजय सिंह पंवार, पूर्व विधायक विक्रम सिंह नेगी और राकेश राणा ने दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें