फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हलेथ गांव में विवाह की खुशियां मातम में पसरी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लंबगांव (टिहरी)। सोमवार सुबह चंबा-कोटी कालोनी मोटर मार्ग पर हुई ट्रक दुर्घटना के बाद प्रतापनगर ब्लॉक के ग्राम हलेथ, भैंगा और गैरी में मातम पसर गया। हलेथ गांव निवासी प्यार सिंह का इकलौता बेटा बहन की शादी का सामान लेकर ऋषिकेश से घर लौट रहा था कि बहन के हाथ पीले करने से पहले ही दुनियां से चल बसा। इससे विवाह की तैयारी में जुटे परिवार की खुशियां कभी न भूलने वाले गम में बदल गई। दुर्घटना में प्रतापनगर के ट्रक चालक सहित तीन परिवारों की खुशियां छिन गई।
हलेथ गांव निवासी प्यार सिंह की सबसे छोटी बेटी मकानी का विवाह आठ-नौ फरवरी को तय था। विवाह की तैयारियों में जुटे परिवार का इकलौता बेटा सोहन सिंह (32) बहन की शादी का सामान लेने ऋषिकेश गया था। जिस ट्रक में सामान लेकर वह घर लौट रहा था, वह ट्रक सोमवार तड़के चंबा के पास गाजणा गांव में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इससे ट्रक में सवार चालक सहित तीन लोगों में से चार बहनों का अकेला भाई सोहन सिंह की भी मौत हो गई। दुर्घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा और शादी की खुशियां मातम में बदल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान ज्ञान सिंह ने बताया कि सोहन गांव में परचून की दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण कर रहा था। दुर्घटनाग्रस्त ट्रक में सवार भैंगा निवासी कन्हैया भी अपने मकान के लिए खिड़की-दरवाजे लेकर लौट रहा था, वह भी अपने पीछे दो बेटियों के साथ ही पत्नी को छोड़ गया। इसी गांव का संदीप सिंह बिष्ट भी घायल होकर अस्पताल में भर्ती है। दुर्घटना में गैरी निवासी चालक उम्मेद सिंह की भी मौके पर ही मौत हो गई। पूर्व प्रमुख पूरणचंद रमोला ने घटना पर दुख जताते हुए सरकार से शोकाकुल परिवार को मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें