फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 अप्रैल को खुलेंगे भगवान बद्रीविशाल के कपाट

विज्ञापन
विज्ञापन
नरेंद्रनगर (टिहरी)। वसंत पंचमी पर गणेश पूजन के साथ भगवान श्री बदरीनाथ मंदिर के कपाट खोलने की तिथि घोषित कर दी गई है। मीन लग्न के अनुसार मंदिर के कपाट आगामी 30 अप्रैल को ब्रह्म मुहूर्त में तड़के 4.30 बजे विधिवत पूजा-अर्चना के साथ आम श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले जाएंगे। भगवान बदरी विशाल के महाभिषेक के लिए तिलों का तेल सात अप्रैल को निकाला जाएगा।
विज्ञापन

नरेंद्रनगर स्थित राजदरबार में वंसत पंचमी पर सोमवार को आचार्य कृष्ण प्रसाद उनियाल ने गणेश, पंचांग और चौकी पूजन के बाद महाराजा मनुज्येंद्र शाह की जन्म कुंडली का अध्ययन और ग्रह नक्षत्रों की दशा देखकर भगवान श्री बदरीनाथ मंदिर के कपाट खोलने की तिथि घोषित की। भगवान बदरी विशाल के महाभिषेक के लिए स्थानीय सुहागिन महिलाएं महारानी माला राज्य लक्ष्मी शाह के नेतृत्व में सात अप्रैल को राजदरबार में तिलों का तेल निकालेंगी। उसके बाद गाड़ू घड़ा यात्रा को लेकर डिम्मर पंचायत के लोग अपने गंतव्य को प्रस्थान करेंगे। इस बीच यात्रा ऋषिकेश, श्रीनगर, रुद्रप्रयाग, कर्णप्रयाग, डिम्मर गांव और पांडुकेश्वर आदि स्थानों पर प्रवास करने के बाद 29 अप्रैल को बदरीनाथ धाम पहुंचेगी। 30 अप्रैल को तिलों के तेल से भगवान बदरी विशाल के महाभिषेक के बाद मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे।
धाम के कपाट खोलने की तिथि तय किए जाने के मौके पर महाराजा मनुज्येंद्र शाह, महारानी व टिहरी सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह, बद्री-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष गणेश गोदियाल, बद्रीनाथ के रावल ईश्वरी प्रसाद नंबूदरी, महाराजा की पुत्री श्रीजा, सीईओ बीडी सिंह, ईओ अनिल शर्मा, धर्माधिकारी भुवन उनियाल, डिमरी धार्मिक पंचायत के प्रतिनिधि ज्योषित डिमरी, आशुतोष डिमरी, मनोज डिमरी, अरविंद डिमरी, सुरेश डिमरी, डा. बीपी डिमरी, मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़, समीर अरोड़ा, डा.प्रमोद उनियाल, विनोद सुयाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


चारधाम यात्रा के लिए वरदान साबित होगी ऑलवेदर रोड
नरेंद्रनगर(टिहरी)। केंद्र सरकार ने उत्तराखंड को ऑलवेदर रोड की सौगात दी है, जो चारधाम यात्रा के लिए वरदान साबित होगी। ऑलवेदर रोड बनने से उत्तराखंड में विकास की नई राह खुलेगी। यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, सड़क अच्छी होंगी तो अधिक से अधिक संख्या में श्रद्धालु चारधाम यात्रा पर आएंगे, जिससे उत्तराखंड में तीर्थाटन को बढ़ावा मिलेगा।
-माला राज्य लक्ष्मी शाह, सांसद टिहरी

यात्रियों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
नरेंद्रनगर (टिहरी)। बद्री-केदार यात्रा को सफल बनाने के लिए मंदिर समिति कृत संकल्प है। यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलें, इसके लिए मंदिर समिति अभी से तैयारियों में जुट जाएगी। यात्रा को सफल बनाने के लिए सभी का सहयोग जरूरी है। किसी भी तरह की असुविधा होने पर यात्री सीधे मंदिर समिति में शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
विज्ञापन

-गणेश गोदियाल, अध्यक्ष बीकेटीसी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें