फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित कार दुर्घटनाग्रस्त चालक की मौके पर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नरेंद्रनगर (टिहरी)। आगराखाल-दिऊली मोटर मार्ग पर मंगलवार रात एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, जिससे कार सवार की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कार चालक अपने घर का अकेला था।
विज्ञापन

मंगलवार सायं रामलाल जोशी (24) पुत्र स्व. कीर्तिराम जोशी निवासी डांगधार अपने मालिक की स्विप्ट कार लेकर आगराखाल से अपने घर दिऊली जा रहा था कि छह किमी आगे सवा सात बजे सायं चल्डगांव के पास कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना का पता चलने के बाद थानाध्यक्ष आरके सकलानी, आगराखाल चौकी प्रभारी टीकम सिंह चौहान मयफोर्स घटनास्थल पर पहुंचे, तब तक चालक रामलाल ने दम तोड़ दिया था। पुलिस ने खाई से शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए संयुक्त चिकित्सालय भेजा। बताया कि वह अपने घर का अकेला लड़का था, जिसकी सात माह पहले ही शादी हुई थी। गांव वालों ने बताया कि मृतक युवक की मां की मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं है। इस घटना से नवविवाहिता भी गहरे सदमे में है। बुधवार को मृतक का अंतिक संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें