फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिहरी झील को बेहतरीन पर्यटन स्थल बनाने का हो रहा प्रयास:उत्पल

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। टिहरी बांध की झील को विश्वस्तरीय पर्यटक स्थल बनाया जाएगा। झील में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न योजनाएं इसी सीजन से शुरू की जाएंगी। रविवार को नई टिहरी पहुंचे मुख्य सचिव उत्पल कुमार ने यहां विभिन्न विकास योजनाओं का निरीक्षण करने के उपरांत यह बात कही।
विज्ञापन

मुख्य सचिव ने कहा कि चांठी-डोबरा पुल के निर्माण में आ रही तकनीकी दिक्कतें दूर कर ली गई हैं। पुल का निर्माण निर्धारित समय में पूरा किया जाएगा। विधायक की मांग पर उन्होंने चंबा में पार्किंग निर्माण के लिए दो करोड़ की धनराशि जल्द आवंटित करने का भी भरोसा दिलाया।
मुख्य सचिव ने कहा कि टिहरी बांध की झील में पर्यटन विकास को गति देना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। पर्यटन विकास के जो काम यहां पूरा हो चुके हैं, उनका लाभ पर्यटकों और आम लोगों को देने के लिए सरकार तत्पर है। उन्होंने कहा कि टाडा (टिहरी विशेष क्षेत्र पर्यटन विकास प्राधिकरण) को उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद से पृथक कर आगामी बजट सत्र में इसके संचालन को धनराशि का प्राविधान किया जाएगा। नियमावली बनाने के लिए केदारनाथ विकास प्राधिकरण और झील विकास प्राधिकरण का अध्ययन किया जाएगा।
विज्ञापन

धनोल्टी और निर्माणाधीन कद्दूखाल-सुरकंडा रोपवे का निरीक्षण कर मुख्य सचिव ने कार्यदायी संस्था को 2019 तक रोपवे का काम पूरा करने, डीएम को कद्दूखाल में पार्किंग निर्माण को जमीन आवंटन और घोड़ा-खच्चर संचालकों के साथ बैठक कर उनके रोजगार के लिए रास्ता निकालने के निर्देश दिए। उन्होंने चौखाल, सौड में स्थानीय लोगों के ओर से संचालित होम स्टे योजना का भी जायजा लिया।

दो माह में डेपुटेशन से भरे जाएंगे टाडा में पद : कमिश्नर
नई टिहरी। गढ़वाल मंडल आयुक्त एवं सचिव (पर्यटन) दिलीप जावलकर ने कहा कि दो माह के अंदर टाडा के स्वीकृत पदों को डेपुटेशन से भरा जाएगा। इसके लिए डीएम/टाडा के सीईओ को भी विज्ञप्ति जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। विधायक धन सिंह नेगी ने साहसिक खेल एकेडमी, ईको, फ्लोटिंग हट्स, बार्ज बोट, मरीना का संचालन, कोटी कालोनी में गंगा आरती, आंतरिक सड़कों का डामरीकरण, खांडखाला में घाट निर्माण, कोटी से बौराड़ी रोपवे का निर्माण, अधूरे कार्यों को पूर्ण करवाने को स्वदेश दर्शन में बजट देने, चंबा-मसूरी फलपट्टी के विकास आदि मांगों की ओर मुुख्य सचिव का ध्यान दिलाया। ब्यूरो

विभिन्न मांगें उठाई
भाजपा जिलाध्यक्ष संजय नेगी ने सकलाना क्षेत्र की आनंद चौक व बनाली पंपिंग योजना के लंबित प्रस्ताव को स्वीकृति देने की मांग की। चंबा-फलपट्टी समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह नेगी ने उद्यानीकरण के लिए काश्तकारों की दी गई भूमि पर इको पर्यटन व होम स्टे योजना की अनुमति देने की मांग की। इस दौरान ब्लाक प्रमुख जाखणीधार बेबी असवाल एवं जिले के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें