फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना दिवस पर वीर गबर सिंह का किया स्मरण

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। सेना दिवस के अवसर पर 11 फिल्ड रेजीमेंट के जवानों, पूर्व सैनिकों, जन प्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने प्रथम विक्टोरिया क्रास विजेता गबर सिंह नेगी को सशस्त्र सलामी देकर श्रद्धांजलि दी। युवाओं से वीर गबर सिंह की वीरता से सीख लेते हुए देश सेवा के लिए हमेशा तैयार रहने का आह्वान किया।
विज्ञापन

नरेंद्रनगर से 11 फिल्ड रेजीमेंट की 14 सदस्यीय टीम कर्नल मनु शुक्ला के नेतृत्व में सेना दिवस के अवसर पर चंबा स्थित शहीद स्मारक पहुंची। सेना के जवानों ने सशस्त्र सलामी देकर शहीद गबर सिंह को सलामी दी। कर्नल शुक्ला ने कहा कि वीर गबर सिंह के त्याग और बलिदान से जवानों को प्रेरणा मिलती है। पूर्व सैनिकों को सुविधाएं देने में जो समस्याएं आ रही है, उनका समाधान किया जाएगा। इस मौके पर कैप्टन महेश विराज, पूर्व सैनिक संगठन के जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह नेगी, व्यापार सभा अध्यक्ष दर्मियान सिंह सजवाण, बलवंत सिंह पुंडीर, बलदेव सिंह पुंडीर, एएस नेगी, रूकम सिंह नेगी आदि उपस्थित रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें