फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका ने 27 सौ जुर्माना वसूला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नरेंद्रनगर (टिहरी)। नगर पालिका ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत बाजार में सफाई का जायजा लिया। इस दौरान कई व्यापारियों के पास पॉलिथीन मिलने और आसपास गंदगी होने पर 2700 का जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन

सफाई निरीक्षक सुरेश गुसाईं ने बताया कि स्वच्छ भारत अभियान के तहत नगर क्षेत्र में पॉलिथीन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। चार व्यापारियों के पास पॉलिथीन मिलने पर उनका चालान काटकर सात सौ रुपये अर्थदंड वसूला गया है। उन्होंने बताया कि मांस विक्रेताओं की दुकानों के आस-पास गंदगी मिलने पर चार विक्रेताओं का चालान कर उनसे 2000 रुपये अर्थदंड वसूला गया। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि नगर को स्वच्छ रखने के लिए पॉलिथीन का उपयोग कतई नहीं करने दिया जाएगा। उन्होंने सभी व्यापारियों और मांस विक्रेताओं से स्वच्छ अभियान में सहयोग करने की अपील की। इस मौके पर सुपरवाइजर विजय और विजयपाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें