फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड फिल्म काशी में नजर आएंगी धनोल्टी की वादियां

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनबाग (टिहरी)। पहाड़ों की रानी मसूरी और प्राकृतिक सौंदर्य समेटे धनोल्टी फिल्मकारों को भाने लगी है। बॉलीवुड अभिनेता शरमन जोशी अपनी फिल्म काशी की शूटिंग के लिए इन दिनों मसूरी आए हुए हैं। फिल्म में मसूरी के साथ ही धनोल्टी की सुंदर वादियों के दृश्य भी फिल्माए गए हैं।
विज्ञापन

थ्री इडियट में राजू रस्तोगी का दमदार किरदार निभाने वाले शरमन जोशी अपनी आने वाली फिल्म काशी की शूटिंग के लिए इन दिनों पहाड़ों की सैर पर हैं। फिल्म में मसूरी, जौनपुर और धनोल्टी के कई शॉट लिए गए हैं। फिल्म की शूटिंग के लिए पहाड़ पहुंचे शरमन जोशी ने अमर उजाला से खास बातचीत में बताया कि उत्तराखंड में फिल्मों की शूटिंग के लिए बहुत कुछ है। मसूरी और धनोल्टी में तो इतने खूबसूरत और मनमोहक नजारे हैं, यहां बस कैमरा लगाने की देर है कि शूटिंग में जान डाल देता है।
उन्होंने बताया कि काशी फिल्म में वह काशी नाम के युवक का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में मुख्य नायिका ऐश्वर्या देवन एक पत्रकार की भूमिका में है। काशी की शूटिंग बनारस और मसूरी व आसपास के क्षेत्र में की गई है। फिल्म की पटकथा में फिल्म के हीरो काशी की बहन गंगा कहीं खो जाती है, जिसे ढूंढने के लिए काशी की मुलाकात फिल्म की हीरोइन से होती है। जो बहन को ढूंढने में उनके साथ मसूरी आती है।
विज्ञापन

शरमन ने कहा की राज्य की सरकार यदि फिल्म निर्माताओं को यहां बेहतर सुविधा और सब्सिडी मुहैय्या कराए तो मुंबई जैसे बड़े महानगरों से कई फिल्म निर्माता यहां का रुख कर सकते हैं। शूटिंग में पहाड़ का माहौल दिखाने के लिए मसूरी और धनोल्टी बहुत सुंदर जगह है। शरमन ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ यहां आए थे। उन्होंने नए साल का जश्न भी मसूरी में ही मनाया है। दो दिन पहले ही उनका परिवार मुंबई लौट गया और वे आज (बृहस्पतिवार) को मुंबई लौट जाएंगे। शरमन बंगाली फिल्म निर्माता अग्निदेव चटर्जी की आने वाली कामेडी फिल्म बबलू बैचलर में मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। उनके साथ नायिका पूजा चोपड़ा और तेजश्वी प्रधान होगी। काशी फिल्म की शूटिंग के लिए 100 सदस्यीय यूनिट मसूरी पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें