नैनबाग (ब्यूरो)। विंटर गेम्स एसोसिएशन उत्तराखंड के अध्यक्ष और पूर्व डीआईजी आईटीबीपी एसपी चमोली ने बताया कि 15- 21 जनवरी तक औली होने वाले राष्ट्रीय शीतकालीन खेल और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए इन दिनों तैयारियां जोरों पर है।
नैनबाग में देवांशी स्पोर्ट्स स्कूल के वार्षिकोत्सव में शिरकत करने पहुंचे विंटर गेम्स एसोसिएशन के अध्यक्ष चमोली ने बताया कि इन दिनों औली में स्लोप के मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। अगर प्रतियोगिता के दौरान बर्फ नहीं पड़ी, तो आर्टिफिशियल स्नो मेकिंग मशीन को भी ठीक किया जा रहा है। जिसके लिए विदेश से इंजीनियर आ चुके हैं। प्रतियोगिता में सात-आठ टीमें विदेश से आ रही हैं। वहीं नेशनल विंटर गेम्स में भी कई प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी।