नई टिहरी। चारधाम यात्रा मार्ग चाह-गडोलिया-चिरबटिया-तिलवाड़ा और उत्तरकाशी -लंबगांव -केमुंडाखाल -चमियाला -घनसाली -तिलवाड़ा मोटर मार्ग को भी ऑल वेदर रोड में शामिल करने की मांग को लेकर घनसाली विधायक शक्ति लाल शाह मुखर हो गए हैं। उन्होंने पीएम, पर्यटन मंत्री और सड़क परिवहन मंत्री को पत्र भेजकर सड़कों को ऑल वेदर रोड में शामिल करने की मांग की है।
विधायक शक्ति लाल ने बताया कि चारधाम यात्रा को सुगम बनाने को प्रधानमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल 12 हजार करोड़ के ऑल वेदर रोड में यात्रा के महत्वपूर्ण चाह-गडोलिया-चिरबटिया-तिलवाड़ा और उत्तरकाशी -लंबगांव -केमुंडाखाल -चमियाला -घनसाली -तिलवाड़ा मोटर मार्ग को इस प्रोजेक्ट में शामिल न किए जाने से क्षेत्र के लोगों में रोष है। बताया कि वर्ष 2013 में केदारनाथ में आई आपदा के दौरान सारे मार्ग बंद होने से केदारनाथ में फंसे यात्रियों को केवल इसी मार्ग से सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है।