फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्षिकोत्सव में छात्रों ने बिखेरे संस्कृति के रंग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
थत्यूड़ (टिहरी)। राजकीय महाविद्यालय थत्यूड़ का वार्षिकोत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ धूमधाम से मनाया गया। समारोह का शुभारंभ श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के कुलपति डा. उदय सिंह रावत ने किया। उन्होंने कहा कि छात्रों की ओर से महाविद्यालय को पूर्ण पीजी का दर्जा देने और विवि का कैंपस बनाने की मांग पर विचार-विमर्श करने के बाद ही निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन

छात्र संघ वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं ने जौनपुरी लोकनृत्य, लोकगीत, तांदी और हिंदी गीतों पर शानदार नृत्य की प्रस्तुतियां दी। छात्र संघ अध्यक्ष विपुल सिंह ने मुख्य अतिथि श्रीदेव सुमन विवि के कुलपति को महाविद्यालय की समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने कहा की सेमेस्टर की फीस अत्यधिक होने के कारण महाविद्यालय के कई छात्र-छात्राएं परीक्षा फार्म नहीं भर पाए हैं। उन्होंने महाविद्यालय को पूर्ण पीजी का दर्जा देने, महाविद्यालय को विश्वविद्यालय कैंपस बनाने की मांग भी की है। मुख्य अतिथि ने खेल और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया। प्राचार्य डा. सतपाल सिंह साहनी ने वीसी को महाविद्यालय की प्रगति से अवगत कराया। इस मौके पर श्री देव सुमन विवि के कुलसचिव डा. दीपक भट्ट, महासचिव सरदार सिंह, उपाध्यक्ष विनोद सिंह नेगी, कोषाध्यक्ष ममता, सचिव प्रदीप, सांस्कृतिक सचिव मनीषा, डा. राजेश, डा. संगीता, डा. अनिल कटियार, डा. पंकज पांडेय, डा. संदीप कश्यप आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें