फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जवाहर नवोदय विद्यालय बना टिहरी जिले का सिरमौर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नई टिहरी। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के 10वीं का परीक्षा परिणाम घोषित हो गया। जिलेभर में जवाहर नवोदय विद्यालय पौखाल, सेंट एंथोनी पब्लिक स्कूल नई टिहरी और न्यू टिहरी इंटरनेशनल स्कूल पैन्यूला के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले की मेरिट लिस्ट में नाम दर्ज किया। अधिकांश स्कूलों का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। जवाहर नवोदय विद्यालय पौखाल के तनुज नौटियाल ने 97.60 फीसदी अंकों के साथ जिला और स्कूल में टॉप किया है।
विज्ञापन

सोमवार को 10वीं के परीक्षा परिणाम घोषित होते ही छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे। जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य एसके तिवारी ने बताया कि 10वीं 32 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी और सभी उत्तीर्ण हुए हैं। सेंट एंथोनी पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य गौतम बिष्ट और अनिल सेमल्टी ने बताया कि स्कूल में सभी 50 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए हैं। 10 छात्रों के 90 फीसदी से ऊपर नंबर आए हैं। स्कूल में आयुषी सकलानी 96.60 ने टॉप किया है। न्यू टिहरी इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य प्रवीन भट्ट और प्रबंधक शालिनी जॉली, संजय जौली ने बताया कि सभी 62 परीक्षार्थी पास हुए हैं। स्कूल में आयुषी राणा ने 97.40 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप किया है। केंद्रीय विद्यालय नई टिहरी के प्राचार्य राजीव मोहन लखेड़ा, चंद्रकांत भट्ट ने बताया कि 66 छात्र-छात्राओं में 65 उत्तीर्ण हुए हैं। स्कूल में अनमोल डोभाल 92.80 प्रतिशत अंकों के साथ टॉपर हैं। चंबा मॉर्डन स्कॉलर्स एकेडमी के प्रबंधक विजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि सभी 57 छात्र-छात्राएं पास हुए हैं। 91 फीसदी अंकों के साथ आयुष रावत और पियूष मेंगवाल ने टॉप किया है। केंद्रीय विद्यालय सौड़खांड के प्राचार्य पीसी थपलियाल ने बताया कि सभी 16 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए हैं। स्कूल में 94.20 प्रतिशत अंकों के साथ मानवीय रावत ने सर्वोच्च अंक प्राप्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें