फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टरों ने छात्रों को दिए स्वस्थ्य रहने के टिप्स

विज्ञापन
विज्ञापन
घनसाली (टिहरी)। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत स्वयंसेवी संस्था माउंट वैली, हिमोत्थान सोसाइटी और हंस फाउंडेशन की पहल पर भिलंगना ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय सेमली, रौसाल, रियूटी, कोठियाडा, चमियाला, बहेडी और किरेथ में स्वास्थ्य और हाईजीन शिविर का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

चिकित्सकों ने 10 विद्यालयों में अध्ययनरत 385 छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें औषधी वितरण किया। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने छात्र-छात्राओं को स्वस्थ रहने के टिप्स दिए। माउंट वैली संस्था के प्रबंधक दुर्गा प्रसाद कनस्वाल ने बताया कि स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान 22 बच्चों में दिल, आंख की समस्याएं पाई गई। डा. हुकम सिंह गुनसोला ने बताया कि 210 बच्चों के दांत खराब होने, खुजली और बुखार के लक्षण पाए गए हैं। इस मौके पर सूर्य प्रकाश, डा. आदित्य पोखरियाल, प्रियंका सजवाण, आनंद व्यास, शालिनी, महेश्वर सेमवाल, दिनेश जयाड़ा, पुष्पा भंडारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें