नैनबाग (टिहरी)। पूर्व खेल मंत्री और देवांशी पब्लिक स्पोर्ट्स स्कूल के संस्थापक नारायण सिंह राणा ने शिक्षा और रोजगार के लिए गांवों से बढ़ते पलायन पर चिंता जताई। कहा पलायन हमारी लोक संस्कृति को भी नुकसान पहुंचाने का काम कर रहा है। कहा आर्थिक सामाजिक युग के परिवर्तित परिवेश में संस्कृति और खेलों के साथ-साथ पहाड़ के युवाओं को कान्वेंट शिक्षा से रोजगारपरक बनाने की नितांत आवश्यकता है।
पूर्व मंत्री राणा ने कहा कि खेल को एक संगठित, प्रतिस्पर्धात्मक और प्रशिक्षित शारीरिक गतिविधि के रूप में परिभाषित करने की जरूरत है, जिसमें प्रतिबद्धता और निष्पक्षता बनी रहे। शिक्षा का संस्कार और संस्कार का संस्कृति से नाता हैं। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए उन्होंने नैनबाग में देवांशी पब्लिक स्पोर्ट्स स्कूल (डीपीएसएस) की स्थापना की है। डीपीएसएस का उद्देश्य पहाड़ के युवाओं को बेहतर शिक्षा खेल और संस्कृति में आत्मनिर्भर बनाना है। बताया कि 17 दिसंबर को डीपीएसएस का द्वितीय वार्षिकोत्सव आयोजित किया जा रहा है।