फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थौलधार ब्लॉक क्षेत्र में चोरी की बढ़ती वारदातों से दहशत में लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
कंडीसौड़ (टिहरी)। थौलधार ब्लॉक क्षेत्र में चोरी की बढ़ती वारदातों की वजह लोग किसी समारोह में शामिल तक नहीं हो पा रहे हैं। राजस्व पुलिस चोरी की घटनाओं का खुलासा करने में नाकाम साबित हो रही है। स्थानीय लोगों ने कंडीसौड़ में रेगुलर पुलिस चौकी खोलने की मांग की है।
विज्ञापन

एक सप्ताह पूर्व चोर कटखेत गांव में दो घरों का ताला तोड़कर डेढ़ लाख सोने के जेवरात ले उड़े थे। राजस्व पुलिस चोरी की इस वारदात का खुलासा भी नहीं कर पाई थी कि 12 दिसंबर की रात को चोर कंडीसौड़ बाजार स्थित विजय बिष्ट की दुकान का ताला तोड़कर 3500 की नगदी और एक मोबाइल उड़ा ले गए। पूर्व जिला पंचायत सदस्य जीत सिंह चौहान, पूर्व प्रधान उत्तम सिंह राणा और केशर सिंह बिष्ट का कहना है कि क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं को देखते हुए राजस्व पुलिस को बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन करने के लिए अभियान चलाना चाहिए। प्रभारी तहसीलदार उपेंद्र बहुगुणा का कहना है कि क्षेत्र में हुई चोरियों की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें