नई टिहरी। टिहरी बांध प्रभावित लोगों को नि:शुल्क पेयजल और बिजली मुहैया कराने की मांग को लेकर नागरिक मंच ने 13 दिसंबर को जिला मुख्यालय में प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। टिहरी बांध प्रभावितों के लिए गठित डा. हनुमंत राव कमेटी के सिफारिशों के तहत पेयजल, विद्युत और अन्य सुविधाओं मुहैया न करवाए जाने पर नागरिक मंच के सदस्यों ने कड़ा आक्रोश व्यक्त किया है।
रविवार को बौराड़ी में आयोजित नागरिक मंच की बैठक में नगर क्षेत्र की लंबित समस्याओं पर विचार मंथन कर उनके निस्तारण के लिए संघर्ष तेज करने का निर्णय लिया। मंच के अध्यक्ष सुंदर लाल उनियाल ने कहा कि नई टिहरी में नि:शुल्क पेयजल आपूर्ति की घोषणा दो-दो पूर्व सीएम ने की थी, लेकिन इस पर काई कार्रवाई नहीं हुई। कहा कि मानवाधिकार आयोग ने भी सरकार को नई टिहरी में निशुल्क पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे, बावजूद इसके जल संस्थान बिल भेजकर संयोजन काट रहा है। बैठक में निर्णय लिया गया कि सरकार की हठधर्मिता के विरुद्ध अब मंच और शहर के अन्य संगठन 13 दिसंबर को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करेंगे।
बैठक में मंच के मंत्री सीपी डबराल, कमल सिंह महर व्यापार मेडल अध्यक्ष गंगाधर चमोली, मायाराम थपलियाल, करम सिंह तोपवाल, कुलदीप पंवार, मस्ता सिंह नेगी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सूरज राणा, भाजपा नेता जीतराम भटट, पूर्व प्रमुख खनेम सिंह चौहान, लक्ष्मी प्रसाद भट्ट, राकेश राणा, उम्मेद ङ्क्षसह रावत, देवेंद्र दुमोगा, जयप्रकाश पांडेय, देवांग चमोली, मुशर्रफ अली, देवेंद्र नौटियाल, मोहन सिंह रावत, उर्मिला महर आदि मौजूद थे।