फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल विज्ञान कांग्रेस में सजना और सिमरन रही अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
लंबगांव। इंटर कॉलेज में बुधवार को ब्लॉक स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन किया गया। बाल वैज्ञानिकों ने विभिन्न मॉडलों की प्रदर्शनी लगाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी सत्यपाल शर्मा ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा कि नए-नए अविष्कार करने के लिए बाल वैज्ञानिकों को हमेशा प्रयास करते रहना चाहिए। शिक्षकों को चाहिए कि वे छात्रों की अभिरुचि के अनुसार नए-नए मॉडल तैयार करने में उनकी मदद करें। बाल विज्ञान प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग में सजना प्रथम, सुमित भट्ट द्वितीय और मनीष तृतीय रहा। कनिष्ठ वर्ग में सिमरन पंवार प्रथम, शिवानी द्वितीय और प्रियांशु राणा तृतीय रहा। विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य विजयपाल रावत, ब्लॉक समन्वयक तेजेंद्र जयाडा, मुकेश लाल शाह, दीपक पंवार, सुशील आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें