फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रानीताल सूरजकुंड पंपिग योजना की जांच सौंपी

विज्ञापन
विज्ञापन
नरेंद्रनगर (टिहरी)। उप तहसील पावकी देवी के इंटर कालेज में आयोजित तहसील दिवस में सीडीओ आशीष भटगांई ने लोगों की समस्याएं सुनते हुए विभागीय अधिकारियों को 15 दिन में निस्तारण करने के निर्देश दिए। तहसील दिवस में लोगों ने 94 शिकायतें दर्ज कराई, जिसमें से 55 का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

सीडीओ 32 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन क्षेत्र की सबसे बड़ी रानीताल सूरजकुंड पंपिंग पेयजल योजना के निर्माण कार्यों में देरी और गुणवत्ता की जांच एसडीएम को सौंपी है। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र की 24 ग्राम पंचायतों की 20 हजार से अधिक की आबादी को जलापूर्ति की जानी है, लेकिन दो साल से कार्य पूरा नहीं हो पाया है। सीडीओ ने ग्राम पंचायत कक्यूर-दौगी की घेराधार सड़क निर्माण में लापरवाही के बरतने पर जांच के निर्देश दिए।
सीडीओ ने समाज कल्याण विभाग को वृद्ध, विकलांग और विधवा आदि पेंशन लगाने के लिए क्षेत्र में कैंप लगाने के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण का प्रतिकर भुगतान नहीं करने की शिकायत दर्ज कराई इस पर सीडीओ ने लोनिवि को तय समय पर भुगतान करने को कहा। जिला पंचायत सदस्य सरदार सिंह पुंडीर ने बताया कि क्षेत्र में इंटरनेट सेवा नहीं होने से आधार कार्ड एवं प्रमाण पत्र बनाने में दिक्कतें आ रही है। जीआईसी पावकी देवी में कक्ष-कक्षा का निर्माण करने, दोगी क्षेत्र में नियमित रसोई गैस की आपूर्ति और खाद्यान्न गोदाम बनाने की मांग की गई। इस मौके पर एसडीएम लक्ष्मीराज चौहान, सीईओ डीसी गौड़, डीईओ सुदर्शन सिंह बिष्ट, प्रधान सुशीला देवी, गणेश सिंह, मीना रयाल, पूनम देवी, देवेश्वरी देवी, बीना देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें