फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार नियोजन कराने आई कई महिलाएं लौटी निराश

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनबाग (टिहरी)। स्वास्थ्य केंद्र में परिवार नियोजन में डाक्टरों के देर से आने और अधिकांश महिलाओं के निराश लौटने से गुस्साए लोगों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। लोगों का कहना था कि अस्पताल प्रशासन ने महिलाओं को तो सुबह आठ बजे बुला दिया, लेकिन डाक्टरों की टीम दोपहर एक बजे पहुंची। लोगों के गुस्से को देखते हुए अस्पताल प्रशासन को बाद में पुलिस बुलानी पड़ी।
विज्ञापन

मंगलवार को नैनबाग स्वास्थ्य केंद्र में परिवार नियोजन का शिविर आयोजित किया गया, जिसमें 26 महिलाओं ने पंजीकरण करवाया था, लेकिन शिविर में कुल 11 महिलाओं का ही नियोजन किया गया। ऐेसे में अन्य को बगैर नियोजन के ही लौटना पड़ा। आयोजकों की इस लापरवाही पर अर्जुन पंवार, मोहन सिंह, विपिन टम्टा, अरुण सिंह, पूरण सिंह, संजय पंवार, लेकेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह आदि ने बताया कि महिलाएं परिवार नियोजन कराने दूर-दराज से अपने खर्च पर सुबह आठ बजे शिविर में पहुंच गई थी, लेकिन डाक्टर और उनकी टीम दोपहर बाद एक बजे पहुंचे। उन्होंने शाम चार बजे तक ही 11 महिलाओं का परिवार नियोजन किया। लोगों के नाराजगी जताने पर चिकित्सक ने उन्हें देहरादून आने को कहा है। इस पर वहां मौजूद लोगों ने हंगामा कर दिया। वहीं लोगों के गुस्से को देखते हुए अस्पताल प्रशासन को पुलिस बुलानी पड़ी। सर्जन डा. पदमा रावत और उनकी टीम से पूछने पर चुप्पी साधे रखी। स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डा. तेजेंद्र ने बताया कि जिन महिलाओं का नियोजन किया गया है, उन्हें स्वास्थ्य जांच के घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें