फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डबल इंजन की सरकार से भी शहरवासियों की उम्मीद नहीं हुई पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। भाजपा की डबल इंजन की सरकार से शहर की दो महत्वपूर्ण योजनाओं के अधूरे निर्माण पूरा होने की उम्मीद लगाए बैठे शहरवासियों के हाथ आठ माह बाद भी खाली हैं। लोगों को उम्मीद थी कि बौराड़ी स्टेडियम एवं होटल मैनेजमेंट संस्थान के अवशेष निर्माण को नई सरकार बजट देगी। लेकिन बजट देना तो दूर वर्तमान में दोनों योजनाओं का निर्माण कार्य पूरी तरह बंद है।
विज्ञापन

पूर्ववर्ती सरकार ने बौराड़ी में स्व. त्रेपन सिंह नेगी राज्यस्तरीय युवा कौशल विकास केंद्र एवं स्टेडियम विस्तारीकरण के कार्य को स्वीकृत कर छह करोड़ 47 लाख की धनराशि से पहले चरण में जारी की थी, जिस धनराशि से 46 दुकानों, 50 वीआईपी, सामान्य सौ लोगों के बैठने के लिए दर्शक दीर्घा, शौचालय का निर्माण किया जा चुका है। दूसरे चरण में स्टेडियम की बाउंड्रीवाल, प्रशिक्षण केंद्र, सभागार, पार्किंग, 32 लोगों के लिए डोरमेट्री, चार वीआईपी शूट और स्टेडियम का सुधारीकरण कार्य किया जाना है। इसके लिए मार्च 2016 में साढ़े नौ करोड़ की डीपीआर शासन को भेजी गई थी, लेकिन पौने दो साल बाद भी द्वितीय चरण के कार्य को शासन से बजट न होने से निर्माण अधर में लटक गया है।
स्टेट इंस्टीट्यूट आफ होटल मैनेजमेंट कैटरिंग टेक्नोलॉजी एंड एप्लाइड न्यूट्रीशन संस्थान के अवशेष निर्माण को भी शासन से बजट नहीं मिला है। एचएम के लिए करीब 11 करोड़ 47 लाख की लागत से होटल मैनेजमेंट संस्थान का निर्माण किया जाना था। पहले चरण में छह करोड़ कार्यदायी संस्था को दिए, जिस धनराशि से इंस्टीट्यूट का ब्लाक 30 छात्राओं के लिए बालिका छात्रावास का ही निर्माण पूरा हो पाया है। बावजूद इंस्टीट्यूट के द्वितीय ब्लाक, प्रिंसिपल आवास, 30 छात्रों के लिए छात्रावास समेत उपकरण क्रय को करीब 15 करोड़ और चाहिए। इसकी डीपीआर भी शासन को भेजी गई थी।
विज्ञापन


कोट
पूर्ववर्ती सरकार ने बिना बजट के प्राविधान किए राजनीति लाभ लेने को आधे-अधूरे कार्य किए हैं, जिसके चलते वर्तमान में परेशानियां उठानी पड़ रही है। दोनों योजनाओं को पूरा करवाने के लिए शासन से बजट की व्यवस्था करवाई जा रही है।
विज्ञापन

-धन सिंह नेगी, विधायक टिहरी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें