फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुगम सफर को अब मई-जून तक करना होगा इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। राष्ट्रीय राजमार्ग खंड श्रीनगर की लापरवाही टिहरी जिले के लोगों की जान पर भारी पड़ रही है। सड़क मरम्मत के नाम पर पांच माह में सिर्फ खुदाई और आधे-अधूरे नारदानों का ही निर्माण हो पाया है। सुगम सफर के लिए कार्यदायी संस्था डेट पर डेट बढ़ाती जा रही है, लेकिन निर्माण कार्यों की रफ्तार नहीं बढ़ा रही है।
विज्ञापन

नई टिहरी-गडोलिया-मलेथा स्टेट हाइवे जाखणीधार, भिलंगना, प्रतापनगर, कीर्तिनगर और देवप्रयाग ब्लॉक की लाइफ लाइन है। सैकड़ों गांव के लोग इसी मार्ग से जिला मुख्यालय और ऋषिकेश-देहरादून के लिए प्रतिदिन आवागमन करते हैं। 45 किमी लंबे इस मार्ग की स्थिति राष्ट्रीय राजमार्ग खंड श्रीनगर ने बद से बदतर बना दी है। 25 करोड़ की लागत से बीते जून में मार्ग की मरम्मत शुरू की गई थी। 31 मार्च 2018 तक सड़क मरम्मत का कार्य पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। 20 अक्तूबर से कार्यदायी संस्था को हॉटमिक्स शुरू करना था, लेकिन अभी तक सड़क पर नारदाना, पैराफिट और नालियों का ही निर्माण भी पूरा नहीं हो पाया है। नारदाना निर्माण के लिए प्रत्येक आधा किमी की दूरी पर खुदाई की गई है। वाहनों की सुरक्षा के लिए इन स्थानों पर कोई भी पुख्ता व्यवस्था नहीं की गई है।

कोट
नई टिहरी से गडोलिया तक सड़क पर निर्माण कार्य चल रहा है। सिविल वर्क का काम अंतिम चरण में है। ठंड बढ़ने की वजह से अक्तूबर मेें हॉटमिक्स करना संभव नहीं था। आगामी मई-जून तक निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। कार्य में तेजी लाने के लिए मजदूरों की संख्या बढ़ाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-जितेंद्र त्रिपाठी, ईई, राष्ट्रीय राजमार्ग खंड श्रीनगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें