नैनबाग (टिहरी)। अगलाड़ घाटी क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक विकास समिति कैंपटी की ओर से आयोजित खेल एवं संस्कृति समारोह की दूसरी सांस्कृतिक संध्या हिमाचली गायक तरुण बंगाणी के नाम रही। कार्यक्रम की शुरुआत में स्थानीय कलाकार समीर पंवार एंड पार्टी ने हिंदी और गढ़वाली गीतों से समां बांधा।
सांस्कृतिक समारोह की शुरूआत हिमाचल के लोक गायक तरुण बंगाणी ने भदराज देवता की आरती से किया। उसके बाद चांदणा की चौकी ले भाई मामा, महलों दी रानिए राजा सूतो पलंगा और सदा रईगो मुवेटू, डिम-डिम ढोलकी आदि गीतों से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। मुंदु आया मिलदी शिमले रे बजारी ऐ प्यारिये रूमतीये गाने पर श्रोतागण नाचने को मजबूर हो गए। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व राज्यमंत्री नारायण सिंह राणा और विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य अमेंद्र बिष्ट ने किया। मुख्य अतिथि ने स्थानीय कलाकार समीर पंवार की प्रशंसा करते हुए कहा कि हमारे पहाड़ में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, इसलिए ऐसे कलाकारों को हर मंच पर प्रोत्साहन दिया जाना चाहिए। समीर ने बॉलीवुड गीत और नृत्य में बेहतर कोरियोग्राफी की है।
इस मौके पर मेघ सिंह कंडारी, सिया सिंह चौहान, एमपीजी कालेज मसूरी के छात्र संघ अध्यक्ष आशीष रावत, प्रधान विनीता पंवार, राजेश नौटियाल, समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह पंवार, किशन सिंह पंवार, मुकेश पंवार, विक्रम सजवाण, दिनेश रावत, भरत सिंह पंवार, कमल सिंह रावत, प्रेम सिंह पंवार, जगत सिंह पंवार और रैपाल सिंह मौजूद थे।