फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबित समस्याओं का निराकरण न होने पर शिक्षकों ने बताया रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। उत्तराखंड जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की बैठक में लंबित समस्याओं का निराकरण न होने पर रोष व्यक्त किया गया। शिक्षकों ने कहा कि सरकार आए दिन नए-नए लागू कर रही है, जबकि शिक्षकों की समस्याओं को लेकर सरकार गंभीर नहीं है। ऐसे में जल्द समस्याओं का निराकरण न होने से शिक्षक सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन

संघ के जिलाध्यक्ष राजेंद्र बहुगुणा की अध्यक्षता में डीईओ सभागार में आयोजित बैठक में जूनियर स्कूलों के रिक्त पदों की जल्द डीपीसी कर पदोन्नति सूची जारी करने, नवंबर 2014 में जारी शासनदेश पर कार्रवाई एवं नियमावली संशोधन करने की मांग की गई, जबकि विशिष्ट बीटीसी, डीपीएड, सीपीएड धारियों को पुन: डीएलएड ब्रिजकोष करवाने के निर्णय का कड़ा विरोध किया गया। बैठक में तीन बार जिलाध्यक्ष के रूप में सफल नेतृत्व करने वाले जिलाध्यक्ष राजेंद्र बहुगुणा को प्रदेश नेतृत्व करने का मौका देने का प्रस्ताव पारित किया गया। इस मौके पर संघ के संरक्षक पूर्णानंद कुकरेती, मंत्री जयवीर खरोला, राकेश डोभाल, प्रकाशी सेमवाल, डा. सुनील डंगवाल, एसडी आर्य, जगदीश नौटियाल, चमन लाल, जेसी पंवार, आरबी सिंह, भरत बड़ोनी, केदार सिंह, लक्ष्मी भट्ट, सुधा उनियाल आदि मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें