फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांस्कृतिक समारोह में रंवाई, जौनपुरी और हिमाचली गीतों की रही धूम

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनबाग (टिहरी)। कैंपटी में अगलाड़ घाटी क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक विकास समिति की पहल पर आयोजित खेलकूद और सांस्कृतिक समारोह की पहली सांस्कृतिक संध्या में रवाईं, जौनपुर, जौनसार और हिमाचली गीतों की धूम रही।
विज्ञापन

इंटर कॉलेज की छात्राओं ने मय्या यशोदा ये तेरा कन्हैया और पंजाबी गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। लोक गायिका कुसुम नेगी ने भद्राज नाग देवता और महासू देवता की आराधना देणा होया खोली का गणेशा...से कार्यक्रम की शुरूआत की। जौनपुरी गायक रविंदर चौहान ने पोरोतिया बेटा समेत कई प्रस्तुतियां दी। अक्षय कश्यप ने बॉलीवुड और गढ़वाली गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। इससे पूर्व मुख्य अतिथि उप वन संरक्षक कहकशा नसीम नेे कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कहा कि जौनपुर की संस्कृति, रीति-रिवाज अपने आप में बहुत महत्वपूर्ण हैं, जिसे संजोए रखने के लिए सभी को मिलकर इसका संरक्षण करना होगा।
इस मौके पर डा. दीप्ती अरोड़ा, क्षेत्र पंचायत सदस्य मिथिला पंवार, प्रधान विनीता पंवार, महिपाल सिंह सजवाण, रमेश रौतेला, रूपचंद, समिति अध्यक्ष राजेंद्र सिंह पंवार, सांस्कृतिक संध्या प्रभारी जयपाल सिंह राणा, किशन सिंह पंवार, मुकेश पंवार, विरेंद्र पंवार आदि उपस्थित रहे। संचालन सुनील सजवाण ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें