नई टिहरी/चंबा। बाल दिवस धूमधाम जिलेभर के स्कूलों में धूमधाम से मनाया गया। छात्र-छात्राओं एवं शिक्षिकाओं ने अपनी-अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए शानदार प्रस्तुतियां दी।
ऑल सेंट कान्वेंट स्कूल में पंडित जवाहर लाल नेहरू को जयंती पर याद किया। शिक्षिका लाजवंति रौथाण, सुनैना नेगी, संगीता, ममता, शिखा ने नृत्य प्रस्तुत किया। इस मौके पर प्रबंधक फादर मैनेजर सोंजन एवं प्रधानाचार्य सिस्टर ऐंसी, संयोजक तेज डोभाल, विक्रम कठैत, अंजुला बिष्ट, ऋषिका, ललिता पैन्यूली, सरिता उनियाल, शकुंतला काला आदि मौजूद थे। दून किंडर गार्डन पब्लिक स्कूल बौराड़ी, न्यू टिहरी इंटर नेशनल स्कूल पैन्यूला, सेंट एंथोनी पब्लिक स्कूल, बीबीएस, केंद्रीय विद्यालय, विद्या मंदिर आदि स्कूलों में छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुति दी। सरस्वती विद्या मंदिर विश्वकर्मापुरम में बाल मेेले का एसडीएम सीएस चौहान ने शुभारंभ किया। इस मौके पर टीएचडीसी के महाप्रबंधक मुहरमणी, एजीएम सी मिंज, प्रधानाचार्य नरेश सैनी, कनिष्ठ प्रमुख कुलदीप पंवार, विजयपाल चौहान आदि मौजूद थे। कोटीकालोनी में बोट यूनियन ने विभिन्न स्कूलों के बच्चों को टिहरी बांध की झील में निशुल्क बोटिंग करवाई। मॉडर्न स्कॉलर्स एकेडमी चंबा में विज्ञान प्रदर्शनी एवं फूड फेयर आयोजित किया। इस मौके पर विद्यालय प्रबंधक विजेंद्र रावत, प्रधानाचार्य इंद्रपाल परमार ने कहा कि बच्चों की प्रतिभा निखारने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया।