फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के श्याम अध्यक्ष और राय बने सचिव

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। प्रांतीय चिकित्सा स्वास्थ्य एवं सेवा संघ टिहरी के चुनाव में डा. श्याम विजय को अध्यक्ष और डा. अमित राय को सचिव चुना गया। निर्वाचित कार्यकारिणी ने पूर्व की भांति डॉक्टर हितों के लिए संघर्षरत रहने का ऐलान किया।
विज्ञापन

सोमवार को प्रांतीय चिकित्सा स्वास्थ्य एवं सेवा संघ के चुनाव मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में चुनाव निर्वाचन अधिकारी डा. जगदीश पाठक, डा. विनय डंयूडी और डा. अफजल की देखरेख में संपन्न हुए। चुनाव में जिले के प्राथमिक, एपीएचसी, सीएचसी और जिला चिकित्सालय के डॉक्टरों ने प्रतिभाग किया। चुनाव में डा. श्याम विजय को अध्यक्ष, डा. मोनिका राणा और डा. संदीप पांगती को उपाध्यक्ष, डा. अमित राय को सचिव व मीडिया प्रभारी, डा. परमार्थ जोशी को कोषाध्यक्ष चुना गया। इस मौके पर प्रभारी सीएमओ डा. मनु जैन, सीएमएस डा. सीपी त्रिपाठी आदि भी मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें