फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 सौ मीटर में शीला और सौरभ ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विवि के एसआरटी परिसर बादशाहीथौल में अंतर संकाय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता हुई, जिसमें 15 सौ मीटर दौड़ के बालिका वर्ग में शीला और बालक में सौरभ तड़ियाल ने बाजी मारी।
विज्ञापन

बुधवार को आयोजित क्रीड़ा प्रतियोगिता का परिसर निदेशक प्रो. आरसी रमोला ने शुभारंभ किया। प्रतियोगिता के चार सौ मीटर बालक में प्रकाश रावत प्रथम, संदीप कुमार द्वितीय रहे। सौ मीटर बालक में प्रकाश रावत, मनमोहन भट्ट, बालिका में शीला, सोनम क्रमश: पहले, दूसरे स्थान पर रहे। 15 सौ मीटर बालिका में शीला प्रथम, प्रीति द्वितीय रही। बालक में सौरभ बहुगुणा, आनन्य सिंह क्रमश: प्रथम, द्वितीय रहे। दो सौ मीटर में बालिका में रूपा पहले, आकृति राणा दूसरे स्थान पर रही। बालक में नवीन कुमार प्रथम रहे। गोला फेंक बालक में विनीता नेगी और बालक में जावेद खान पहले स्थान पर रहे। चक्का फेंक बालक में जावेद पहले, अंकित नेगी दूसरे रहे। बालिका में विनीता नेगी, किरण सजवाण क्रमश: प्रथम, द्वितीय रहे। क्रीड़ा विभागाध्यक्ष डा. आरबीएस गोदियाल ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने वाले प्रतियोगी 10-11 नवंबर को देहरादून में होने वाले अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। इस मौके पर क्रीड़ा परिषद के अध्यक्ष अरुण पंत, प्रो. कुसुम मित्रा, डा. राधा बल्लभ कुनियाल, डा. राकेश रतूड़ी, डा. सुमन गुसाईं, डा. केके बंगवाल, पुस्तकालयाध्यक्ष हंसराज बिष्ट, रविंद्र नेगी, दिनेश ममगाईं, रविंद्र राणा, मनोज नेगी, भरत बड़ोनी, मेहरबान कैंतुरा, मोहन सिंह, बृजेश खाती, अक्षत पवन बिजल्वाण, प्रशांत उनियाल, आशा मनीषा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें