नई टिहरी। शहरी विकास निदेशालय के स्वच्छ भारत मिशन के राज्य प्रबंधन इकाई के ओर से स्वच्छ भारत सर्वेक्षण 2018 को लेकर आयोजित जिलास्तरीय कार्यशाला में ईओ, सफाई निरीक्षकों को निकायों को स्वच्छता पर विशेष जोर देने को कहा गया है।
पालिका सभागार बौराड़ी में आयोजित कार्यशाला का शुभारंभ पालिकाध्यक्ष उमेश चरण गुसाईं ने किया। स्वच्छ भारत मिशन के राज्य प्रबंधन इकाई के स्टेट मिशन मैनेजर रवि बिष्ट, कमल भट्ट ने बताया कि यह सर्वेक्षण चार जनवरी 2018 से देश की सभी 4041, राज्य की समस्त 92 निकायों में शुरू होगा। कार्यशाला में डोर-टू डोर कूड़ा उठाने वाले वाहन की लोकेशन को दिखने के लिए जीपीएस लगाने, सार्वजनिक शौचालयों को गंदगी मुक्त बनाने, कूड़ा-करकट को सड़कों पर न फेंकने, दुकानों में पालिथीन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की जानकारी दी। इस मौके पर जिले के परियोजना प्रबंधक अरविंद जोशी, टिहरी के ईओ बीडी बागसान, बलवंत बिष्ट, दुर्गा प्रसाद भट्ट, उत्तम नेगी, यूडी तिवाड़ी, जगदीश सकलानी, चिरंजीव तिवाड़ी, गिरीश घिल्डियाल, प्रवीन रावत, उर्मिला महर, अनुज उनियाल, जयदीप खत्री, आशीष तोपवाल आदि उपस्थित थे।