फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणोली ग्रामसभा में अब नहीं होगी कॉकटेल पार्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
लंबगांव (टिहरी)। शराबबंदी की मुहिम में प्रतापनगर धारमंडल पट्टी के एक और गांव का नाम जुड़ गया है। ग्राम सभा गणोली में अब शादी-विवाह और धार्मिक उत्सवों में मेहमानों को शराब नहीं परोसी जाएगी। शादी-विवाह में कॉकटेल पार्टी का बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया। नियमों का उल्लंघन करने वाले परिवार से पांच हजार अर्थदंड वसूला जाएगा।
विज्ञापन

ग्राम सभा गणोली में गुरु प्रसाद भट्ट की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में गांव के विकास की रूपरेखा तैयार की गई। गांव के बड़े बुजुर्गों ने शादी-विवाह जैसे धार्मिक उत्सवों में शराब के बढ़ते प्रचलन पर चिंता जताई। कहा यदि शराब का प्रचलन बंद नहीं किया, तो भावी पीढ़ी बर्बाद हो जाएगी। क्योंकि युवा वर्ग ही सबसे ज्यादा नशे की गिरफ्त में आ रहे हैं, जिससे गांव में लड़ाई झगड़े से भाईचारे का माहौल खराब हो रहा है। बैठक में सर्व सम्मति से ग्रामसभा में शराबबंदी का निर्णय लिया गया। शराबबंदी होने का फैसला करने के बाद शैला देवी भट्ट ने उत्साहित होकर ग्राम सभा को 100 कुर्सियां देने और आवश्यकतानुसार बर्तन देने की घोषणा की। शैला ने कहा यदि पुरुष शराबबंदी में सहयोग करेंगे, तो वे ग्राम सभा की सभी महिलाओं को एकजुट कर नए-नए विकास कार्यों को धरातल पर उतारकर क्षेत्र का नाम रोशन करने का काम करेंगी।
बैठक में पूर्व जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी प्रसाद भट्ट, राकेश प्रसाद भट्ट, जनार्द्धन प्रसाद नौटियाल, गोविंद राम नौटियाल, पातीराम भट्ट, राजेंद्र प्रसाद भट्ट, प्रेमदत्त भट्ट, खिलानंद भट्ट, रमेश रतूड़ी, पुरुषोत्तम सिलवाल, कन्हैया प्रसाद भट्ट, अनिल भट्ट, शिव प्रसाद भट्ट, गैणा देवी, इंदिरा देवी, ऊषा भट्ट व सुंदरा देवी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें