फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सार्वजनिक सुरक्षा को नुकसान पहुंचाने पर दो ईई के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। सार्वजनिक सुरक्षा के प्रति लापरवाही बरतने के मामले में डीएम के आदेश पर एसडीएम ने दो अधिशासी अभियंताओं (ईई) के खिलाफ न्यायालय में मुकदमा दर्ज कराया है। एसडीएम ने दोनों अधिशासी अभियंताओं को समन भी जारी कर दिया है। राष्ट्रीय राजमार्ग त्यूनी-मसूरी-टिहरी-मलेथा कई जगह पर क्षतिग्रस्त है। राजमार्ग पर दुर्घटना होने की हमेशा आशंका बनी रहती है। डीएम के निर्देशों के बावजूद क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत नहीं कराने पर जिला प्रशासन ने यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन

707 राष्ट्रीय राजमार्ग त्यूनी-मसूरी-टिहरी-मलेथा खस्ताहाल है। नई टिहरी के डाइजर, गडोलिया और पौखाल सहित कई स्थानों पर सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे पड़े हैं। गड्ढों में रपट कर दोपहिया वाहन चालक गिरकर अक्सर चोटिल हो रहे हैं। कई वाहनों के टायर गड्ढों में फट चुके हैं। सड़क मरम्मत कार्य में लापरवाही बरतने पर डीएम सोनिका के निर्देश पर एसडीएम सदर चतर सिंह चौहान ने सोमवार को राष्ट्रीय राजमार्ग त्यूनी-मसूरी-टिहरी-मलेथा के अधिशासी अभियंता (डोईवाला) एमएसपी रावत और राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 58 ऋषिकेश-श्रीनगर के अधिशासी अभियंता जितेंद्र त्रिपाठी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। डीएम ने बताया कि दोनों अभियंताओं को कई बार सड़क ठीक करने के निर्देश दिए गए। 10 अक्तूबर को लिखित में भी पत्र भेजा गया। इसके बावजूद उन्होंने क्षतिग्रस्त स्थान पर सड़क को ठीक करने की कार्रवाई नहीं की। एसडीएम चौहान ने बताया कि सार्वजनिक सुरक्षा को क्षति पहुंचाने के मामले में दोनों अधिशासी अभियंताओं के खिलाफ दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 133 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। दोनों को न्यायालय में उपस्थित होने के समन भी जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें