फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

70 छात्र-छात्राओं ने किया रक्तदान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। स्वैच्छिक रक्तदान कर दूसरों का जीवन बचाने के लिए एसआरटी परिसर बादशाहीथौल के 70 छात्र-छात्राएं, शिक्षक और कर्मचारी आगे आए हैं। स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भागीदारी निभाई है।
विज्ञापन

एसआरटी परिसर बादशाहीथौल में मंगलवार को संस्कृति दैनिक समिति जोगियाणा, हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट और पालिका नई टिहरी की पहल पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। परिसर के निदेशक प्रो. आरसी रमोला ने शिविर का शुभारंभ किया। समिति के अध्यक्ष संजय ध्यानी ने छात्र-छात्राओं का आभार जताया। इस मौके पर छात्रसंघ अध्यक्ष सुशील रावत, सचिव बृजेश खाती, हिमांशु रावत, अक्षत बिजल्वाण, राकेश कोठारी, हिमालयन अस्पताल के पीआरओ गौरव रावत, डा. शाहसा, डा. अनुराग, आदित्य शेखावत, संजय सिंह, राखी रावत, मानसी बुटोला, मयंक नौटियाल, अंजलि कंडारी, अंकित गुनसोला, एकता रावत आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें