फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्नातकोतर कक्षाएं शुरू करने की मांग को लेकर क्रमिक अनशन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
घनसाली (टिहरी)। बालगंगा महाविद्यालय में एमए और एमएससी की कक्षाएं शुरू करने की मांग को लेकर छात्रों ने सोमवार से आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। स्नातकोत्तर की कक्षाएं इसी सत्र से शुरू करने की मांग को लेकर छात्रों ने महाविद्यालय परिसर में क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

भिलंगना विकास खंड में उच्च शिक्षा के नाम पर एक मात्र बाल गंगा महाविद्यालय है। 1991 में महाविद्यालय की स्थापना हो चुकी थी। तब से महाविद्यालय में सिर्फ बीए और बीएससी की कक्षाएं ही संचालित हो रही है। वर्तमान सत्र में महाविद्यालय में स्नातक कक्षाओं में 850 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत है। स्नातकोत्तर की शिक्षा लेने के लिए यहां के छात्रों को 60 किमी दूर नई टिहरी या फिर श्रीनगर जाना पड़ता है। एमए-एमएससी की कक्षाएं शुरू करने की मांग को लेकर छात्रों ने सोमवार से कॉलेज परिसर में क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है। क्रमिक अनशन पर छात्रसंघ अध्यक्ष दीपक राणा, महासचिव सचिन गोदियाल, गुरुचरण, प्रीति पुर्वाल, मनीषा जोशी, सरोज भंडारी, अनुष्का बिष्ट, मनीषा अंथवाल, विकास पैन्यूली बैठे रहे। इस संबंध में महाविद्यालय के प्रबंधक बालकृष्ण नौटियाल का कहना है कि एमए की कक्षाओं के संचालन के लिए श्रीदेव सुमन विवि से पत्राचार किया गया है। विवि की ओर से कॉलेज के निरीक्षण के लिए पैनल गठित हो चुका है। निरीक्षण के बाद एमए की कक्षाएं संचालित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें