फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को कुपोषण से बचाने पर दिया जाए जोर:आशीष

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

नई टिहरी। मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटर्गाइं ने कई गांव का भ्रमण कर ग्रामीणों को विकास योजनाओं की जानकारी और संपूर्ण स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकत्री को बच्चों को कुपोषण से बचाने पर विशेष जोर देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सीडीओ भटर्गाइं ने नरेंद्रनगर ब्लाक के आंगनबाड़ी केंद्र सल्डोगी का निरीक्षण कर बच्चों का वजन नापकर दिए जा रहे पौष्टिक आहर की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि प्रत्येक माह नियत तिथि को केंद्रों पर बच्चों का वजन नापकर पौष्टिक आहर दिया जाए। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने चंबा के साबली गांव की बैठक में प्रतिभाग कर विकास कार्यों का जायजा लिया। चंबा स्थित हेंवलवाणी रेडियो में मनबात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के स्वच्छता के संदेश को पहुंचाया। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक स्वच्छता बनाई रखनी चाहिए। इस मौके पर मनरेगा के कार्यक्रम अधिकारी यतीश पुंडीर, नरेंद्रनगर के बीडीओ विमी जोशी, चंबा मान सिंह राणा, प्रधान बीना रावत, लक्ष्मी रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें