चंबा (टिहरी)। गढ़वाल विवि के एसआरटी परिसर बादशाहीथौल परिसर की भूमि पर बढ़ते अतिक्रमण के विरोध में छात्र संघ पदाधिकारी मुखर हो गए है। परिसर की भूमि को अवैध अतिक्रमणकारियों के कब्जे से मुक्त कराने के लिए छात्र संघ पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार से अभियान शुरू कर दिया है। परिसर की भूमि पर अवैध रूप से बनाई गए टिन शेड और झोपड़ी को छात्र नेताओं ने उखाड़ दिया है। छात्रों का कहना है कि परिसर की दो नाली भूमि पर कुछ लोगों ने अवैध रूप से झोपड़ी डाल दी थी। इस बारे में कई बार पुलिस प्रशासन और विवि प्रशासन को सूचना दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस मौके पर छात्र संघ अध्यक्ष सुशील रावत, सचिव बृजेश खाती, संजय रावत, मयंक नौटियाल, अक्षत, पवन बिजल्वाण, मानवेंद्र बिष्ट, राहुल बिजल्वाण, प्रदीप सजवाण व युद्धवीर आदि शमिल रहे। ब्यूरो