फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुल्डी गांव में खोला निशुल्क सिलाई प्रशिक्षण केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। गरीब महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए एसएमएस इंडिया आगे आया है। इसके लिए गुल्डी गांव में निशुल्क सिलाई और कड़ाई प्रशिक्षण केंद्र शुरू किया गया है। इस सेंटर में ट्रेनिंग लेने के लिए क्षेत्र की आर्थिक रूप से कमजोर 25 महिलाओं ने पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन

एसएमएस इंडिया फाउंडेशन, टीसीआर और गौतम रेजीडेंसी के सहयोग से ग्राम पंचायत गुल्डी में आयोजित निशुल्क प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ प्रधान ऊषा सजवाण ने किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने से समाज अपने आप सशक्त बन सकता है। एसएमएस इंडिया फाउंडेशन की डा. इंदिरा आनंद और भावना बग्गा ने बताया कि केंद्र में कमजोर तबके की महिलाओं को निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस दौरान तीन ग्रामीण महिलाओं को सिलाई मशीन भी बांटी गईं। इस मौके पर फाउंडेशन के वीरेंद्र सजवाण, कौशल्या देवी, ममता देवी, मंजू देवी, सुमन देवी और बबीता रमोला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें