फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महानिर्वाण दिवस पर होगी प्रतियोगिताएं

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। स्वामी रामतीर्थ परिसर बादशाहीथौल में हुई बैठक में स्वामी रामतीर्थ महाराज के महानिर्वाण दिवस कार्यक्रम को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान 16 और 17 अक्तूबर को होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए पांच लोगों की कमेटी गठित की गई।
विज्ञापन

इस साल स्वामी रामतीर्थ आश्रम समिति टिहरी और स्वामी रामतीर्थ परिसर ने गणित के प्रोफेसर स्वामी रामतीर्थ महाराज का 111 वां महानिर्वाण दिवस वृहद स्तर पर मनाने का निर्णय लिया। परिसर निदेशक प्रो. आरसी रमोला ने बताया कि निर्वाण दिवस की पूर्व संध्या पर 16 अक्तूबर को भाषण, निबंध, पोस्टर और क्विज प्रतियोगिता होगी। प्रतियोगिताओं के सफल संचालन के लिए कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी में प्रो. केएस रमोला, प्रो. एनके अग्रवाल, डा. केसी पेटवाल, डा. प्रमोद उनियाल, डा. एके चड्डा को नियुक्त किया गया है। कमेटी के डा. प्रमोद उनियाल ने बताया कि 17 अक्तूबर को निर्वाण दिवस पर स्वामी रामतीर्थ के अनछुए पहलुओं पर व्याख्यान के बाद विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें