फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूध, दही, मशाला और तेल का भरा सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नई टिहरी। त्योहार के सीजन के दौरान खाद्य पदार्थों में मिलावट की आशंका को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को नगर क्षेत्र की दुकानों में आकस्मिक चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान टीम के सदस्यों ने अलग-अलग दुकानों से दूध, दही, मशाला, तेल सहित छह वस्तुओं के सैंपल भरे। जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है। निरीक्षण के दौरान टीम ने पाया कि चार दुकानदारों के लाइसेंस एक्सपायर हो चुके हैं। ऐसे दुकानदारों को जवाब दाखिल करने के लिए 15 दिन का समय दिया गया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने अभिहित अधिकारी एमएन जोशी के नेतृत्व में जिला मुख्यालय नई टिहरी बाजार की दुकानों में चेकिंग अभियान चलाया। अचानक शुरू हुई चेकिंग अभियान से व्यापारियों में हड़कंप मचा रहा। खाद्य सुरक्षा विभाग की चेकिंग अभियान को देखते ही कुछ दुकानदार शटर डाउन कर चलते बने। निरीक्षण के दौरान टीम ने पाया कि चार दुकानदारों के लाइसेंस एक्सपायर हो चुके हैं, लेकिन दुकानदार खाद्य पदार्थों की बिक्री धड़ल्ले से कर रहे हैं। लाइसेंस रिन्यू न करने के लिए इन व्यापारियों को नोटिस जारी किया गया है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी जोशी ने बताया कि चेकिंग के दौरान कुल छह वस्तुओं के सैंपल लिए गए, जिसमें दूध, दही, मशाला और तेल की सामग्री शामिल हैं। सैंपल भरकर उसे प्रयोगशाला जांच के लिए भेज दिया गया है। निरीक्षण में खाद्य सुरक्षा अधिकारी शारदा शर्मा भी शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें