फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्राटा रेस में अंकित दौड़े सबसे तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
लंबगांव (टिहरी)। प्रतापनगर ब्लॉक के विद्यालयों की दो दिवसीय शीतकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिता के 100 मीटर रेस में अंकित सबसे तेज दौड़े। जूनियर बालक वर्ग में महर्षि दयानंद पब्लिक स्कूल, बालिका वर्ग में छेरपधार, प्राथमिक बालक वर्ग में छेरपधार और बालिका वर्ग में रौणिया रैका चैंपियन रहा।
विज्ञापन

प्रतापनगर के मैदान में आयोजित क्रीड़ा प्रतियोगिता के 400 मीटर रेस में गगन प्रथम रहे। 200 मीटर की दौड़ में आजाद अव्वल रहे। 100 मीटर दौड़ में अंकित सबसे तेज दौड़े। लंबी कूद में गगन, गोलाफेंक में सोहन प्रथम रहा। समूहगान और हिंदी सुलेख में मनीषा, अंग्रेजी सुलेख लेखन में संदीप अव्वल रहे। मानचित्र में प्रभात ने प्रथम स्थान प्राप्त कर जिलास्तर की टीम में जगह बनाई। इस मौके पर डिप्टी बीईओ विनोद मटूडा, बीआर सी रमेश गराकोटी, पीएस कैंतुरा, जेपी नौटियाल, बीएस पंवार, भीमदत्त सेमवाल आदि उपस्थित रहे।
वहीं राजकीय महाविद्यालय लंबगांव में सरस्वती शिशु मंदिर और विद्या मंदिर के छात्र-छात्राओं की संकुल स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता हुई। शिशु बालक वर्ग की 100 मीटर रेस में आजाद और बालिका वर्ग में मनीषा प्रथम रही। बाल वर्ग में प्रमोद और दीपा ने बाजी मारी। 200 मीटर शिशु दौड़ में आजाद और पूजा, बाल वर्ग में प्रमोद और रीना प्रथम रहे। शिशु वर्ग ऊंची कूद में अभिषेक और सुचिता प्रथम। शिशु वर्ग लंबी कूद में शेखर और साक्षी अव्वल रहे। इस मौके पर एबीवीपी के प्रदेश उपाध्यक्ष भान सिंह नेगी, सकुंल प्रभारी चित्रमणी नौटियाल, मुकेश रावत, रोशन लाल सेमवाल, धर्मानंद, कृष्णचंद जगूड़ी, सुरेश सेमवाल, इंदर भंडारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें