फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरवाड़ी समस्याओं को लेकर डीएम से मिली प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। भिलंगना ब्लॉक में ग्राम मरवाड़ी की प्रधान ने गांव में बनी कई समस्याओं के निराकरण की मांग की है। उन्होंने बताया कि गांव के प्राथमिक स्कूल में जहां लंबे समय से शिक्षक नहीं है, वहीं स्कूल भवन भी क्षतिग्रस्त है। उन्होंने बूढ़ाकेदार-अयांरकाखाल मोटर मार्ग के मलबे से दबे खेतों का मुआवजा दिलाने की गुहार भी लगाई है।
विज्ञापन

प्रधान लीला देवी ने बताया कि गांव के प्राथमिक स्कूल में 61 छात्र-छात्राएं हैं, लेकिन एक ही शिक्षक है। क्षतिग्रस्त पड़े स्कूल भवन की मरम्मत के लिए शिक्षा विभाग को कई बार कहा गया है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। प्रधान ने बताया कि चार साल पहले पीएमजीएसवाई ने बूढ़ाकेदार-अयांरकाखाल मोटर मार्ग का निर्माण किया था, लेकिन सड़क एक ही वर्ष में कई जगहों पर क्षतिग्रस्त हो गई है। सड़क निर्माण से काश्तकार अवतार सिंह की भूमि और दुकान क्षतिग्रस्त हुई थी, लेकिन उसका मुआवजा नहीं दिया गया है। गांव के प्रेम सिंह, दलेब सिंह के मकान को भी खतरा बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें