फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सालभर में तैयार होगा खेल मैदान:शाह

विज्ञापन
विज्ञापन
घनसाली (टिहरी)। जीआईसी घुमेटीधर में तीन दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक शक्ति लाल शाह ने किया। उन्होंने कहा कि घुमेटीधार में सालभर में खेल मैदान का निर्माण कर लिया जाएगा। विधायक ने खिलाड़ियों को 40 स्पोर्ट्स किट भी बांटे। पिछले वर्ष के चैंपियन रही पूजा और सोनम ने मशाल जलाकर प्रतिभागियों को अपने कर्तव्यों की शपथ दिलाई है।
विज्ञापन

भिलंगना ब्लॉक की माध्यमिक शीतकालीन तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता में नौ संकुल के 40 से अधिक स्कूलों के छात्र-छात्राएं प्रतिभाग कर रहे हैं। ब्लॉक प्रमुख विजय गुनसोला ने कहा कि खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का लक्ष्य निर्धारित करें। प्रतियोगिता के पहले दिन सीनियर बालक वर्ग चक्का फेंक में जीआईसी अखोड़ी के जयेंद्र प्रथम रहे। केमरा के सुरेंद्र द्वितीय और कठुड़ के पवन राणा तृतीय स्थान पर रहे। सीनियर बालिका वर्ग गोला फेंक में मैगाधार की सुनैना पहले, डांगी की सोनम राणा दूसरे स्थान पर रही। इस मौके पर बीईओ एसके अंथवाल, एमपी सिंह, लोकेंद्र रावत, गोपेश्वर अंथवाल, उपेन्द्र मैठाणी, बीसी रामोला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें