फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उठड़ के बांध प्रभावितों ने प्रभारी अधिकारी को बताई समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। आंशिक डूब क्षेत्र संघर्ष समिति ने पुनर्वास के प्रभारी अधिकारी से मुलाकात कर ग्राम उठड़ का पुनर्वास करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2016 में प्रभावित गांव के पुनर्वास को लेकर भू-गर्भीय सर्वे हुआ था, लेकिन एक साल बाद भी सर्वे रिपोर्ट न आने से प्रभावित गांव के पुनर्वास को कार्रवाई शुरू नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

बुधवार को संघर्ष समिति के अध्यक्ष सोहन सिंह राणा के नेतृत्व में उठड़ के बांध प्रभावितों ने प्रभारी अधिकारी सीएस चौहान से मुलाकात कर ज्ञापन दिया। उन्होंने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार ने बिना बांध प्रभावित गांव उठड़, नंदगांव समेत अन्य गांव के पुनर्वास किए ही झील का जलस्तर आरएल 825 मीटर तक भरने की अनुमति टीएचडीसी को दे दी है। प्रभावितों ने भू-गर्भीय सर्वे रिपोर्ट उपलब्ध करवाने, गांव के पास रेड़ पिल्लर लगाने, भूमि का डिर्माकेशन करने, प्रभावितों के भवनों का सर्वे एवं मूल्यांकन आदि मांगों से अवगत कराया। इस मौके पर सुनीता रावत, सीमा देवी, एलमा देवी, रजी, उमा, सीता, भवानी, जबर सिंह, कीर्ति सिंह, मान सिंह, यशपाल रावत, राजेंद्र सिंह, उम्मेद सिंह, लोकमान सिंह, विजय सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें