फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध रूप से निवास कर रहे लोगों को जल्द बाहर करें

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। चंबा बाजार में हुई छेड़छाड़ की घटना के बाद नगर क्षेत्र के लोगों ने डीएम को ज्ञापन देकर पालिका क्षेत्र और आसपास गांव में अनाधिकृत रूप से निवास कर रहे बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन कराने की मांग की है। उन्होंने गैर कानूनी रूप से निवास कर रहे लोगों को क्षेत्र से बाहर करने की मांग की है।
विज्ञापन

रविवार को चंबा नगर क्षेत्र में एक समुदाय विशेष के मनचलों ने स्थानीय युवतियों के साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया। मामले में पुलिस ने सात आरोपियों को जेल भेजा है। घटना के बाद नगर क्षेत्र में स्थिति काफी तनावपूर्ण हो गई थी। इससे चिंतित स्थानीय लोगों ने वहां बड़ी संख्या में निवास कर रहे बाहरी लोगों का सत्यापन कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि गैर कानूनी रूप से निवास कर रहे असामाजिक तत्वों की वजह से नगर क्षेत्र का सामाजिक सौहार्द खराब हो रहा है। आरोप लगाया गया कि वोट बैंक की खातिर कई बाहरी व्यक्तियों के फर्जी तरीके से पहचान पत्र बनाए गए हैं। उसमें पालिका कर्मियों की मिलीभगत से भी इनकार नहीं किया जा सकता है। उन्होंने डीएम को बताया कि प्रकरण में पुलिस का सहयोग कर रहे सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों के साथ बदसलूकी कर उन्हें जान से मारने की धमकियां दी जा रही है। सामाजिक संगठनों ने बाहरी व्यक्तियों की सत्यापन कार्रवाई शीघ्र कराने और अवैध रूप से निवास कर रहे लोगों को बाहर करने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में रघुवीर सिंह रावत, सुरम सिंह तोपवाल, अरविंद मखलोगा, राजेंद्र प्रसाद गैरोला, सतवीर पुंडीर, विजेंद्र धनोला, अंकित बंठवाण, विनय तिवाड़ी, विनीत उनियाल आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें